
वरिष्ट लेखक पत्रकार रामपाल श्रीवास्तव जी की नवीनतम पुस्तक समीक्षा संग्रह “नई समीक्षा के सोपान ” जिनमें 31 पुस्तकों की ख्यातप्राप्त रचनाकारों द्वारा रचित कविता संग्रह, कहानी संग्रह और उपन्यास शामिल है, की बहुत ही उम्दा समीक्षा की है।
पुस्तकों और कविता संग्रह की समीक्षा वास्तव में एक चुनौतीपूर्ण काम है। समीक्षा पढ़ते हुए समीक्षक के साहित्यिक ज्ञान और समझ के सक्षात् दर्शन होते हैं। रामपाल श्रीवास्तव जी की समीक्षा में निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता दोनों होती है, जो उनकी पिछली पुस्तक समीक्षा संग्रह ” जित देखूँ तित लाल” में हम पाठकों ने स्पष्ट पाया है। रामपाल श्रीवास्तव जी की समीक्षा पाठकों के लिए बहुत ही मूल्यवान है क्योंकि यह उनकी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया और अनुभव को दर्शाती है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि रामपाल श्रीवास्तव की समीक्षा पढ़ते हुए ऐसा लगता है जैसे कि मूल पुस्तक पढ़ने को मिल गया है।
समीक्षा संग्रह में शामिल पुस्तकों में अख़लाक़ अहमद जई के उपन्यास “मामक सार” और “सोख्ता” को पहले पढ़ चुका हूँ इसलिए इसकी समीक्षा पढ़ते हुए बहुत ही मज़ा आया। वरिष्ठ लेखक पवन बख्शी जी की पुस्तक “अदब की ग़ज़ब दास्तान बलरामपुर से कंजेभरिया” को पढ़ने की ललक जाग उठी है। कहानी संग्रह “शिगूफा”, “तृप्ति की बूंद”, “डेढ़ आँख से लिखी कहानियां” और “आख़िरी शहतीर” भी पढ़ना चाहूंगा। सबसे महत्वपूर्ण “हनुमान चालीसा” के रचियता पर तमाम विवादों पर विराम देते हुए रामपाल श्रीवास्तव जी ने ऐतिहासिक खुलासा किया है।
रामपाल श्रीवास्तव जी का “नई समीक्षा के सोपान” एक महत्वपूर्ण योगदान है जो समीक्षा के क्षेत्र में नई दृष्टि प्रदान करती है, पुस्तक की शैली और भाषा स्पष्ट और समझने योग्य है जो हम पाठकों के लिए उपयुक्त बनाती है।
– मुर्तज़ा ख़ान
[ बलरामपुर , उत्तर प्रदेश }
कृपया टिप्पणी करें
Post Views: 254
“नई समीक्षा के सोपान” की निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता
Published by भारतीय संवाद on
कृपया टिप्पणी करें
पोस्ट शेयर करें
अन्य पोस्ट पढ़ें
Related Posts
अतिथि लेखक/पत्रकार
छीजते रिश्तों और लुप्त हुए संसाधनों की महागाथा- त्राहिमाम युगे-युगे
“त्राहिमाम युगे-युगे” एक पुकार है उस अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार से बचाने का जो युगों-युगों से इस धरती पर अपनी जड़ें मजबूती से जमाए हुए हैं। ‘त्राहिमाम युगे-युगे’ उन परम्पराओं के गुम हो जाने Read more…
अतिथि लेखक/पत्रकार
राम पाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की महत्वपूर्ण पड़ताल
राम पाल श्रीवास्तव ‘अनथक’ (विद्वंमुक्तामणिमालिका) संपादक – पवन बख्शी ब्लूजे बुक्स दिल्ली प्रथम संस्करण – 2025 ……………………………… किसी मनुष्य के व्यक्तित्व की पहचान उसकी शारीरिक बनावट अथवा सामाजिक हैसियत से पूर्णतः नहीं हो सकती है Read more…
अतिथि लेखक/पत्रकार
“नई समीक्षा के सोपान” का साहित्यिक अवदान
“नई समीक्षा के सोपान” विधा : समीक्षा संग्रह द्वारा : रामपाल श्रीवास्तव शुभदा बुक्स द्वारा प्रकशित प्रकाशन वर्ष ;2025 मूल्य : 280.00 प्रतिक्रिया क्रमांक : 188 राम पाल श्रीवास्तव जी की समीक्षात्मक पुस्तक “नई समीक्षा Read more…