वाकई किसी कवि ने कहा था –
हम खड़े-खड़े बहार देखते रहे, कारवां गुज़र गया, गुबार देखते रहे । किसी कवि की उक्त पंक्तियाँ उस समय चरितार्थ हो उठी ज़ब आदरणीय लेखक श्री रामपाल श्रीवास्तव जी द्वारा लिखित किताब “कहानियो का कारवाँ ” पढ़ने का सौभाग्य मिला ।
आज उस लेखक की कलम को चूम लेने के साथ साथ दिल से प्रणाम करने का मन बरबस कर उठा । प्रस्तुत पुस्तक में आपने कहानियों को बहुत अच्छी तरह से गति दी है।” “लेखन वास्तव में निहायत ही सुंदर है । लेखक का सही समय के लिए सही शब्द का प्रयोग पुस्तक के कथानक को चार चाँद लगा रहा हैं।”
यूँ तो आपकी अनूठी लेखन क्षमताओं का अंदाजा लगा पाना फिलहाल हम जैसे के लिए आसान नहीं लेकिन पुस्तक कहानियों का कारवाँ आपकी रचनात्मकता और आत्म अन्वेषण का सहज भान करा जाती है ।
सच बताऊँ तो “कहानियाँ का कारवाँ” पुस्तक कहानियों का वह गुलदस्ता है जिसके हर पन्नों पर ऊकेरे गए एक एक शब्द दिल को कहीं गुदगुदाते तो कहीं सोचने को विवश कर देते है । वास्तव मे लेखक की हर कहानी मे शब्द जहाँ आकर्षक है वहीँ कहानियाँ बेहद सुलभ नजर आती हैँ, जिसे पढ़ने के बाद मुंह से बरबस निकल पड़ता है.
” मैं तेरा हो जाऊंगा, तू मेरा हो जाना
ऐसे ही चलता रहे अब कारवां अपना।।”
– जी सी श्रीवास्तव
प्रदेश अध्यक्ष
यू पी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ( उपजा )
कृपया टिप्पणी करें
Post Views: 375
“कहानियों का कारवां” की नितांत पठनीयता
Published by भारतीय संवाद on
कृपया टिप्पणी करें
पोस्ट शेयर करें
अन्य पोस्ट पढ़ें
Related Posts
अतिथि लेखक/पत्रकार
छीजते रिश्तों और लुप्त हुए संसाधनों की महागाथा- त्राहिमाम युगे-युगे
“त्राहिमाम युगे-युगे” एक पुकार है उस अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार से बचाने का जो युगों-युगों से इस धरती पर अपनी जड़ें मजबूती से जमाए हुए हैं। ‘त्राहिमाम युगे-युगे’ उन परम्पराओं के गुम हो जाने Read more…
अतिथि लेखक/पत्रकार
राम पाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की महत्वपूर्ण पड़ताल
राम पाल श्रीवास्तव ‘अनथक’ (विद्वंमुक्तामणिमालिका) संपादक – पवन बख्शी ब्लूजे बुक्स दिल्ली प्रथम संस्करण – 2025 ……………………………… किसी मनुष्य के व्यक्तित्व की पहचान उसकी शारीरिक बनावट अथवा सामाजिक हैसियत से पूर्णतः नहीं हो सकती है Read more…
अतिथि लेखक/पत्रकार
“नई समीक्षा के सोपान” का साहित्यिक अवदान
“नई समीक्षा के सोपान” विधा : समीक्षा संग्रह द्वारा : रामपाल श्रीवास्तव शुभदा बुक्स द्वारा प्रकशित प्रकाशन वर्ष ;2025 मूल्य : 280.00 प्रतिक्रिया क्रमांक : 188 राम पाल श्रीवास्तव जी की समीक्षात्मक पुस्तक “नई समीक्षा Read more…