”त्राहिमाम युगे युगे ” अपने बलरामपुर के बहुआयामी लेखक राम पाल श्रीवास्तव का एक ऐसा उपन्यास है जिसमें नई ज़मीन तोड़ी गई है। इस उपन्यास का लेखक बहुपठित और पंडित व्यक्तित्व का स्वामी है और उत्तरप्रदेश के अन्य कायस्थ समाज के शायर और अदीबों की तरह गंगाजमुनी तहज़ीब की वकालत करता है।
यह अपने बीसियों प्रकाशित कृतियों में विधाओं से भी ऊपर उठता है। यह उसकी चरम गुणवत्ता भी है और सीमा भी। पत्रकार होने के कारण वह बहुत जल्दी किसी भी विधा की किताब को तैयार कर देता है।
इस कृति को यदि आंचलिक उपन्यास माना
जाय तो तो पत्रकारों के कवरेज की तरह जपन्यास थोड़ा प्रोजी ( Prosy ) लगता है, लेकिन प्रोजी का मतलब गद्यात्मक कतई नहीं। यदि रिपोर्ट टाइप की सामग्री कम कर दिया जाता, उपन्यास में पठनीयता और ज़्यादा होती।
इस जपन्यास को लिखने के लिए राम पाल जी ने बहुत श्रम किया होगा। यह एक Sociological Novel ( सामाजिक उपन्यास )
है, जिस पर PHD किया जा सकता है।
भाषा किसी भी रचना का शरीर भी हो सकता है और प्राण भी।
यहां श्रीवास्तव जी अवधी के कई शब्दों को पुनर्जन्म देते हैं जिसे यह पीढ़ी भूल चुकी है। जैसे लावरा,निचियाना,मौदी चौ आदि।
Ben Johnson की तरह इन्होंने खेल तमाशाओं से संबंधित एकदम नए शब्दों को रचा है या मरने से बचाया है। लेखक को इतना सशक्त उपन्यास लिखने की बधाई।अभी इतना ही।
– उदयभानु पांडेय
दिफू, असम
कृपया टिप्पणी करें
Post Views: 249
“त्राहिमाम युगे युगे” – एक सशक्त उपन्यास
Published by भारतीय संवाद on
कृपया टिप्पणी करें
पोस्ट शेयर करें
अन्य पोस्ट पढ़ें
Related Posts
अतिथि लेखक/पत्रकार
छीजते रिश्तों और लुप्त हुए संसाधनों की महागाथा- त्राहिमाम युगे-युगे
“त्राहिमाम युगे-युगे” एक पुकार है उस अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार से बचाने का जो युगों-युगों से इस धरती पर अपनी जड़ें मजबूती से जमाए हुए हैं। ‘त्राहिमाम युगे-युगे’ उन परम्पराओं के गुम हो जाने Read more…
अतिथि लेखक/पत्रकार
राम पाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की महत्वपूर्ण पड़ताल
राम पाल श्रीवास्तव ‘अनथक’ (विद्वंमुक्तामणिमालिका) संपादक – पवन बख्शी ब्लूजे बुक्स दिल्ली प्रथम संस्करण – 2025 ……………………………… किसी मनुष्य के व्यक्तित्व की पहचान उसकी शारीरिक बनावट अथवा सामाजिक हैसियत से पूर्णतः नहीं हो सकती है Read more…
अतिथि लेखक/पत्रकार
“नई समीक्षा के सोपान” का साहित्यिक अवदान
“नई समीक्षा के सोपान” विधा : समीक्षा संग्रह द्वारा : रामपाल श्रीवास्तव शुभदा बुक्स द्वारा प्रकशित प्रकाशन वर्ष ;2025 मूल्य : 280.00 प्रतिक्रिया क्रमांक : 188 राम पाल श्रीवास्तव जी की समीक्षात्मक पुस्तक “नई समीक्षा Read more…