
21 पुस्तकों की समीक्षा पढ़ने का मतलब आपने 21 पुस्तकों को पढ़ भी लिया और समझ भी लिया यानी मुफ्त में इतनी सारी पुस्तकें पढ़ने को मिल गयीं, ये दूसरी बात है इनमें से 8 पुस्तकें पहले से ही मेरे संग्रह में है और पहले से पढ़ा हुआ था। इसी कारण वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और समीक्षक रामपाल श्रीवास्तव की बहुमूल्य पुस्तक “जित देखूँ तित लाल” को पढ़ने का बहुत ही सुखद अनुभूति महसूस हुई। वैसे तो सभी 21 पुस्तकें महत्वपूर्ण हैं और रामपाल श्रीवास्तव की बेजोड़ समीक्षा इनके महत्व को बढ़ाती ही हैं। फिर भी कुछ पुस्तकों का जिक्र लाजिमी है अमृता प्रीतम की पिंजर, श्रीलाल शुक्ल का राग दरबारी, अख़लाक़ अहमद ज़ई की लालटेन गंज, जेबकतरा और हरकारा,प्रदीप मिश्रा का नीम अब सूख रहा है, चंन्द्रेश्वर का हमारा बलरामपुर,पूर्व आईपीएस विभूति नारायण राय की हाशिमपुरा 22मई,लाला दौलतराम का मंतव्य यानी दौलतराम की नज़रों में साहिबे कमाल गुरू गोविन्द सिंह जी विशेष उल्लेखनीय है। विद्वान समीक्षक अपनी पैनी दृष्टि से यदि लेखक की अनमोल मेहनत से रचित पुस्तक पर अपनी आलोचनात्मक टिप्पणी करता है तो वह उक्त पुस्तक को समृद्धि तो करता ही है साथ ही लेखक को कुछ ऊर्जा और दृष्टि भी प्रदान करता है। विभूति नारायण राय साहब की पुस्तक “हाशिमपुरा 22 मई” की समीक्षा बेजोड़ है। रामपाल श्रीवास्तव जी ने आगे बढ़कर उस कायरतापूर्ण हत्याकांड पर एक पत्रकार के नज़रिये से बहुत ही विस्तार से रोशनी डाली है और बहुत से रहस्य से पर्दा उठाया है जिसको राय साहब अपनी पुस्तक में गोल कर गये थे या खामोश रहे थे। अख़लाक़ अहमद ज़ई की “हरकारा” पर भी बहुत विस्तार से अपनी क़लम चलाई है रामपाल श्रीवास्तव जी ने। मैं एक अदना सा पाठक हूँ, समीक्षा की समीक्षा करना या उस पर टिप्पणी करना सूरज को चिराग़ दिखाने जैसा है इसलिए ऐसी गुस्ताखी नहीं कर सकता। बस पढ़ने का आनंद लिया जा सकता है।
सभी पुस्तकों की समीक्षा बहुत अच्छी है मुझे तो बहुत अच्छी लगी आप भी पढ़ने का सुखद आनंद लें।
– मुर्तज़ा ख़ान
कृपया टिप्पणी करें
Post Views: 302
“जित देखूं तित लाल” की सुखद अनुभूति
Published by भारतीय संवाद on
कृपया टिप्पणी करें
पोस्ट शेयर करें
अन्य पोस्ट पढ़ें
Related Posts
अतिथि लेखक/पत्रकार
छीजते रिश्तों और लुप्त हुए संसाधनों की महागाथा- त्राहिमाम युगे-युगे
“त्राहिमाम युगे-युगे” एक पुकार है उस अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार से बचाने का जो युगों-युगों से इस धरती पर अपनी जड़ें मजबूती से जमाए हुए हैं। ‘त्राहिमाम युगे-युगे’ उन परम्पराओं के गुम हो जाने Read more…
अतिथि लेखक/पत्रकार
राम पाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की महत्वपूर्ण पड़ताल
राम पाल श्रीवास्तव ‘अनथक’ (विद्वंमुक्तामणिमालिका) संपादक – पवन बख्शी ब्लूजे बुक्स दिल्ली प्रथम संस्करण – 2025 ……………………………… किसी मनुष्य के व्यक्तित्व की पहचान उसकी शारीरिक बनावट अथवा सामाजिक हैसियत से पूर्णतः नहीं हो सकती है Read more…
अतिथि लेखक/पत्रकार
“नई समीक्षा के सोपान” का साहित्यिक अवदान
“नई समीक्षा के सोपान” विधा : समीक्षा संग्रह द्वारा : रामपाल श्रीवास्तव शुभदा बुक्स द्वारा प्रकशित प्रकाशन वर्ष ;2025 मूल्य : 280.00 प्रतिक्रिया क्रमांक : 188 राम पाल श्रीवास्तव जी की समीक्षात्मक पुस्तक “नई समीक्षा Read more…